फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित पवार विमान हादसा: 'CBI जांच के लिए अमित शाह से की अपील', सीएम फडणवीस बोले- सभी शंकाओं को दूर करेगी सरकार

Mon, 23 Feb 2026 10:55 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार विमान हादसे की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया है। 28 जनवरी को बारामती के पास हुए हादसे में अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई थी। डीजीसीए और राज्य सीआईडी पहले से जांच कर रहे हैं। रोहित पवार ने भी मामले में सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजित पवार विमान हादसे पर लगातार सवाल उठ रह हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया गया है। फडणवीस ने कहा कि इस हादसे को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब देना जरूरी है। बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ किया कि सरकार किसी भी तरह की शंका को दूर करना चाहती है।
विज्ञापन


फडणवीस ने बताया कि सहयोगी दल एनसीपी की ओर से उन्हें सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिला था। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने कहा कि डीजीसीए और राज्य सीआईडी की जांच के साथ अब सीबीआई भी मामले की जांच करेगी। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- कौन थे मुकुल रॉय?: टीएमसी के संस्थापक से ममता के रणनीतिकार तक, बंगाल की राजनीति के चाणक्य ने ली अंतिम सांस
विज्ञापन


रोहित पवार ने भी उठाए थे सवाल
एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हादसे को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नागरिक उड्डयन मंत्री से इस्तीफा लेने की मांग की है। रोहित पवार ने विमान की मालिक कंपनी वीएसआर और उसके कथित संबंधों को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में गड़बड़ी हो सकती है।

सरकार का जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजीसीए वीएसआर कंपनी का ऑडिट कर रही है और सभी लॉगबुक की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक अटकलों से बचना चाहिए। फडणवीस ने यह भी कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए के पास छिपाने जैसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जांच सभी नेताओं की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


बजट सत्र से पहले विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। महा विकास आघाड़ी की बैठक में एनसीपी (एसपी) के नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी। विपक्ष ने सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार भी किया। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान विमान हादसे का मुद्दा जोरदार तरीके से उठेगा। सरकार ने दोहराया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाएगी।

 ये भी पढ़ें- तिरुवनंतपुरम में स्कूल बसों में लगी भीषण आग, तीन जलकर राख; साजिश की आशंका के बीच जांच शुरू

अन्य वीडियो-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें