Saudi Arabia: पश्चिम एशिया में गहराते तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी नेतृत्व के साथ बैठकें की हैं, जिसमें उन्होंने ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर फोकस किया। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। पढ़िए रिपोर्ट-
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रविवार को आधिकारिक दौरे पर रियाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सऊदी ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और अपने समकक्ष मुसैद अल-ऐबान से मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दूतावास ने एक्स पर बताया कि विभिन्न बैठकों में उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्र की स्थिति और आपसी हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
अजीत डोभाल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान में दूसरे दौर की संभावित वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनकी नौसेना ने ईरान एक मालवाहक जहाज को जब्त किया। ट्रंप ने दावा किया कि यह जहाज उनकी नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।