फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाः डोभाल ने समुद्री सुरक्षा को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता में लिया हिस्सा

Sat, 28 Nov 2020 04:45 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलंबो
विज्ञापन
अजीत डोभाल ने बैठक में हिस्सा लिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को कोलंबो में भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। छह साल बाद श्रीलंका ने इस त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन किया है। इससे पहले यह बैठक 2014 में नई दिल्ली में हुई थी।

विज्ञापन


कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा कि समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता चल रही है। श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

वार्ता के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे डोभाल ने शुक्रवार को ही मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की थी और हिंद महासागर में प्रमुख द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सौहार्द्रपूर्ण और विस्तृत चर्चा की थी।
विज्ञापन


डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से भी मुलाकात की थी और वे दोनों देशों के बीच मूल्यवान सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई कदमों पर सहमत हुए थे।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि एनएसए अजित डोभाल ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा साझेदारी से संबंधित मामलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर समन्वित कार्रवाई, राहत और बचाव अभियान का प्रशिक्षण, समुद्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कदम उठाने, सूचनाएं साझा करने, अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने जैसे विषयों पर त्रिपक्षीय बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें