फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास: अंटार्कटिका में पहली बार बर्फीले रनवे पर उतारा एयरबस A-340 विमान, कंपनी ने 290 यात्रियों के साथ कराई सुरक्षित लैंडिंग

Sun, 28 Nov 2021 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार


अंटार्कटिका में हमेशा बर्फ की कई मीटर ऊंची परत जमी रहती है। बर्फ पर ही रनवे तैयार किया गया। 3000 फीट लंबे इस रनवे पर 290 यात्री क्षमता वाले 223 फीट लंबे विमान को सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग कराने से पहले दो साल से इस पर ट्रायल का काम चल रहा था। 2019 से 2020 के बीच करीब 6 ट्रायल किए गए थे।
 
विज्ञापन
बर्फीले रनवे पर उतरा विमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंटार्कटिका की बर्फ पर पहली बार एयरबस A340 विमान उतरा। पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाले कॉमर्शियल कंपनी समूह ने एयरबस ए-340 को अंटार्कटिका में सुरक्षित लैंड कराने का इतिहास रचा दिया। 3000 फीट लंबे रनवे पर 290 यात्री क्षमता वाला विमान लैंड किया । Hi Fly नाम की एविएशन कंपनी ने इस फ्लाइट को अंटार्कटिका की सफेद चादर पर सफल और सुरक्षित लैंडिंग करवाई । इस फ्लाइट का नाम Hi Fly 801 है। 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से फ्लाइट ने उड़ान भरी थी और पांच घंटे की यात्रा के बाद इसकी अंटार्कटिका में लैंडिंग कराई गई। कंपनी ने इस फ्लाइट का वीडियो अब जारी किया है।

विज्ञापन


हाई फ्लाई नाम की यह कंपनी अंटार्कटिका में कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। कंपनी ने बताया कि अंटार्कटिका पर्यटन के लिहाज से उभरता हुआ क्षेत्र है। कंपनी इसपर तेजी से काम कर रही है। भविष्य में कंपनी यहां पर पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की योजना बना रही है। कंपनी का मानना है कि आने वाले दिनों में सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। लिहाजा कंपनी कंपनी यहां पर कई तरह की योजनाओं को लागू करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें