फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Plane Crash: 'यह भयानक दुर्घटना...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान हादसे पर जताया दुख

Thu, 12 Jun 2025 11:16 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान की दुर्घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विमान में 242 लोग सवार थे। हादसे में 200 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। एक यात्री के जीवित बचने की भी खबर है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने इसे एक भयानक दुर्घटना बताया और कहा कि अगर मदद की जरूरत हुई तो वह तत्काल मदद देने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि यह विमानन इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक हो सकती है। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, विमान दुर्घटना भयानक थी। मैंने पहले ही उनसे कहा है कि अगर हम कुछ भी मदद कर सकते हैं तो बताएं। वह एक बड़ा देश है। एक मजबूत देश है। वह इसे संभाल लेंगे, मुझे यकीन है। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि अगर हम कुछ भी कर सकें, तो हम तुरंत वहां पहुंच जाएंगे। यह एक भयानक दुर्घटना थी। ऐसा लग रहा है कि ज्यादातर लोग मर चुके हैं। हो सकता है कि कुछ लोग बच गए हों... किसी को भी नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है।
 

उन्होंने आगे कहा, हमने विमान को देखा। लग रहा था कि यह ठीक से उड़ रहा है। ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई विस्फोट हुआ हो। ऐसा लग रहा था कि इंजन शायद अपनी ताकत खो बैठे थे। यह एक भयानक दुर्घटना है। यह विमानन इतिहास की सबसे खराब दुर्घटनाओं में से एक है।
विज्ञापन


242 यात्री थे प्लेन में सवार
242 यात्रियों और चालक दल को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान आज दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयर इंडिया के मुताबिक, अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें