फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: पाक एटीसी ने की एयर इंडिया की तारीफ, कहा- अस्सलामु अलैकुम! हमें आप पर गर्व है

Sat, 04 Apr 2020 09:17 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तान ने भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की तारीफ की है। पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने एयर इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि हमें हमें आप पर गर्व है। दरअसल, एयर इंडिया का विमान भारत में फंसे जर्मनी के नागरिकों को लेकर फ्रैंकफर्ट जा रहा था। 

विज्ञापन


जैसे ही विमान ने पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) में प्रवेश किया तो पायलट को एक चौंकाने वाला संदेश सुनाई दिया। संदेश कराची एटीसी की तरफ से था जिसमें कहा गया, अस्सलामु अलैकुम! कराची एटीसी में आपका स्वागत है। आप फ्रैंकफर्ट के लिए राहत उड़ानों का संचालन कर रहे हैं। हमें आप पर गर्व है कि इस महामारी की स्थिति में आप उड़ानें संचालित कर रहे हैं, गुड लक। 

एयर इंडिया के पायलट ने पाक एटीसी को बदले में शुक्रिया कहा। इसके अलावा जब विशेष उड़ानों की कमान संभालने वाले एयर इंडिया के कप्तान ने पाकिस्तान एटीसी से पूछा कि उन्हें ईरान के हवाई क्षेत्र के लिए अगला रडार नहीं मिल रहा है तो पाकिस्तान ने तेहरान हवाई क्षेत्र को भारतीय जेट की स्थिति से अवगत कराया और दो एआई विशेष उड़ानों का विवरण प्रदान किया।
विज्ञापन


विशेष उड़ानों के वरिष्ठ कप्तान ने बताया, मेरे लिए और साथ ही पूरे एयर इंडिया चालक दल के लिए यह बहुत गर्व का क्षण था। गौरतलब है कि एयर इंडिया भारत से फ्रैंकफर्ट के लिए राहत सामग्री और यहां लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए नागिरकों को ले जाने के लिए विशेष विमानों का संचालन कर रहा है। 

एआई के बोइंग-777 और बोरिंग-787 के कई चालक दल के सदस्यों को मुंबई और दिल्ली से यूरोपीय और कनाडाई नागरिकों के लिए विशेष निकासी उड़ानों के लिए तैनात किया गया था। एयर इंडिया के कप्तान ने बताया ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर जाने से पहले वहां के एटीसी ने भी 'ऑल द बेस्ट' कहा। ईरान के बाद विशेष उड़ानों ने तुर्की के हवाई क्षेत्र और फिर जर्मनी में प्रवेश किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें