फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Canada Exp: एयर कनाडा विमान हादसे में दो लोगों की मौत, रूह कंपाने वाला ऑडियो आया सामने

Mon, 23 Mar 2026 11:05 AM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

अमेरिका के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक यात्री विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर मौजूद ग्राउंड व्हीकल से टकरा गया। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन ठप है। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान हादसे का शिकार - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक यात्री विमान लैंडिग के दौरान रनवे पर मौजूद एक ग्राउंड व्हीकल से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मरने वाले लोग यात्री हैं या क्रू मेंबर, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर कनाडा के मुताबिक, इस विमान में 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।
विज्ञापन


पूरा एयरपोर्ट हुआ ठप
हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर 'ग्राउंड स्टॉप' लागू कर दिया। इसका मतलब है कि न तो कोई विमान वहां उतर सकता है और न ही उड़ान भर सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, रात करीब 11:45 बजे विमान अग्निशमन वाहन से जा टकराया। वह गाड़ी किसी दूसरी घटना के लिए जा रही थी। इस टक्कर के बाद विमान के अगले हिस्से में भारी नुकसान देखा गया। पास ही दमकल की गाड़ी भी पलटी हुई मिली। जांच के लिए एयरपोर्ट को सुबह 3 बजे से बंद कर दिया गया है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। 

ऑडियो आया सामने
अब इस हादसे का एक ऑडियो भी सामने आया है। ऑडियो के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट 7631 लैंड करने ही वाली थी, तभी एक फायर ट्रक अचानक उसके रास्ते में आ गई। पायलट ने जैसे ही ट्रक को सामने देखा, उसकी चीख निकल गई। ऑडियो में पायलट का डर और कंट्रोल टावर की हड़बड़ाहट साफ सुनी जा सकती है। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि विमान और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


क्या हुआ उस वक्त?
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि अगर पायलट ने सही समय पर 'पैनिक कॉल' न की होती और ब्रेक न लगाए होते, तो यह जानलेवा हादसा हो सकता था। फिलहाल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस बात की जांच कर रही है कि आखिर दमकल की गाड़ी रनवे पर क्या कर रही थी? 

यह भी पढ़ें: राजनीति: ढाई महीने में आप को दूसरा बड़ा झटका, दमन ने थामा कांग्रेस का दामन; चुनाव से पहले गरमाई सियासत
विज्ञापन


यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किल
ला गॉर्डिया न्यूयॉर्क का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इस हादसे के बाद लागू हुई पाबंदियों के कारण हजारों यात्रियों के फंसने की आशंका है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि रनवे पर इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, लेकिन इनके कारण पूरे एयर ट्रैफिक नेटवर्क पर बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें