रविवार रात ईरान के राष्ट्रपति रईसी की पहाड़ी इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई। लेकिन बता दें कि इससे पहले भी विश्वभर में कई सारे राजनेता विमान दुर्घटनाओं में मारे गए हैं।
ये हैं वो 10 राजनेता जो विमान दुर्घटना में मारे गए हैं-
1. वर्ष 1936 में स्वीडन के प्रधानमंत्री अरविद लैंडमैन
- सॉलोमन अरविद अचेट्स लिंडमैन स्वीडिश रियर एडमिरल थे। साथ ही वो प्रभावशाली नेता थे, जो कि दो बार देश के प्रधानमंत्री भी रहे। लेकिन 9 दिसंबर 1936 में एक विमान दुर्घटना में उन्होंने अपनी जान गवां दी। वे डगलस डीसी- 2 पर सवार थे, लेकिन घने कोहरे में विमान के उड़ान भरने के बाद यूनाइटेड किंगडम में क्रॉयडन हवाई अड्डे के पास उनका विमान घरों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
2. वर्ष 1957 में फिलीपींस के राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे
- फिलीपींस के सातवें राष्ट्रपति रैमन मैग्सेसे 17 मार्च 1957 में विमान दुर्घटना में अपनी जान गवां बैठे। रेमन मैग्सेसे भ्रष्टाचार विरोध और लोकलुभावन अपील के चलते जनता में अधिक लोकप्रिय थे। वे सी-47 विमान में सवार थे। सेबू शहर में मााउंट मानुंगगल में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार 25 यात्रियों में से एक ही जीवित बचा था।
3. वर्ष 1958 में ब्राज़ील के राष्ट्रपति नेरू रामोस
- 16 जून 1958 में ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत नेरू रामोस का भी विमान दुर्घटना में निधन हुआ। रामोस क्रुज़ेइरो डो सुल एयरलाइनर पर यात्रा कर रहे पराना राज्य में कूर्टिबा अफोंसो पेना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उनकी मौत हो गई।
4. वर्ष 1966 इराक के राष्ट्रपति अब्दुल सलाम आरिफ
- इराक के दूसरे राष्ट्रपति अब्दुल सलाम आरिफ की मृत्यु भी विमान दुर्घटना में हुई थी। अब्दुल सलाम आरिफ ने 1958 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राजशाही को उखाड़ फेंका। ईराकी वायु सेना का विमान डी हैविलैंड डीएच 104 डोव बसरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
5. वर्ष 1967 में ब्राज़ील के राष्ट्रपति हम्बर्टो डी अलेंकर कैस्टेलो ब्रैंको
- 18 जुलाई, 1967 को ब्राज़ील के 26वें राष्ट्रपति हम्बर्टो डी अलेंकर कैस्टेलो ब्रैंको का निधन हो गया। पूर्व सैन्य तानाशाही में हम्बर्टो अलेंकर कैस्टेलो ब्रैंको के राष्ट्रपति के कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह हादसा हुआ। कैस्टेलो ब्रैंको का पाइपर पीए -23 एज़्टेक हवा में ब्राज़ीलियाई वायु सेना से टकरा गया। लॉकहीड टी-33, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
6. वर्ष 1980 में भारतीय राजनीतिज्ञ और कांग्रेस नेता संजय गांधी
- भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी उनका निधन भी एक विमान दुर्घटना में ही हुआ था। 23 जून, 1980 को संजय गांधी दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे का नियंत्रण खो गया। इससे उनकी जान चली गई।
7- वर्ष 1987 में लेबनान के प्रधानमंत्री राशिद करामी
- लेबनान के सबसे अधिक बार चुने वाले प्रधानमंत्री राशिद कारामी। जो कि लेबनानी गृहयुद्ध के दौरान एक प्रमुख भूमिका में रहे थे। उन्होंने 1 जून 1987 विमान दुर्घटना में अपनी जान गवांई। जब बेरूत के रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में एक बम विस्फोट हुआ। इसमें राशिद करामी की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए।
8. वर्ष 1988 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जिया-उल-हक
- पाकिस्तान के छठे राष्ट्रपति जनरल मुहम्मद जिया-उल-हक का विमान बहावलपुर से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना 17 अगस्त 1988 की है, जिमसें उनकी मौत हो गई थी। अब तक विमान के दुर्घटना का कारण रहस्यमय बना हुआ है।
9. वर्ष 2001 में भारतीय राजनीतिज्ञ और कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया
- प्रमुख भारतीय राजनेता और कांग्रेस के सदस्य माधवराज सिंधिया भी विमान दुर्घटना का शिकार होने के कारण हुई थी। 30 सितंबर 2001 को उनके निजी बीचक्राफ्ट किंग एयर सी 90 में हवा में आग लग गई थी। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास हुई थी।
10. वर्ष 2024 में चिली के राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा
- चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिमेरा का फरवरी 2024 में विमान दुर्घटना में निधन हुआ। पिनेरा का हेलीकॉप्टर दक्षिणी चिली की एक झील में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। बता दें कि वे चिली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। उन्होंने बतौर राष्ट्रपति दो कार्यकाल तक देश की सेवा की थी।