फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Plane Crash: विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा ब्रिटेन, पीड़ित परिवारों ने जताई नाराजगी

Sat, 12 Jul 2025 10:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

AI Plane Crash:  एअर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान एआई-171 के हादसे पर भारत की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट की समीक्षा ब्रिटेन की हवाई दुर्घटना जांच शाखा (एएआईबी) कर रही है, क्योंकि इस हादसे में 52 ब्रिटिश नागरिक भी मारे गए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि विमान के दोनों इंजनों का फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकंड में बंद हो गया था, जिससे विमान ने तुरंत ऊंचाई खो दी। दुर्घटना में मारे गए ब्रिटिश नागरिकों के परिजनों ने जांच प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है। देश के पुराने कानूनों के चलते उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की हवाई दुर्घटना जांच शाखा (एएआईबी) ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया के विमान (एआई 171) हादसे प्रारंभिक रिपोर्ट की समीक्षा कर रहा है। पिछले महीने उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में चालक दल के सदस्यों सहित 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि एक ही शख्स जीवित बच पाया था। 

विज्ञापन


भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में इस हादसे के शुरुआती निष्कर्षों का जिक्र है। वहीं, ब्रिटेन की एएआईबी भी जांच प्रक्रिया का हिस्सा है, क्योंकि इसमें 52 ब्रिटिश नागरिकों की भी मौत हुई थी। ब्रिटेन के एएआईबी ने एक बयान में कहा कि वह इस प्रारंभिक रिपोर्ट को जारी करने का स्वागत करता है। यह भारतीय एएआईबी की ओर से की गई जांच के तथ्यों का सारांश है। 

ये भी पढ़ें: 'कई सवाल पूछने हैं', AAIB की रिपोर्ट पर विमान हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन बोले
विज्ञापन


ब्रिटेन के एएआईबी ने कहा कि वह इस प्रारंभिक रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा कर रहा है और भारत के एएआईबी के साथ संपर्क में है। भारतीय सुरक्षा जांच में ब्रिटेन के एएआईबी को विशेषज्ञ का दर्जा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के मुताबिक, जांच से जुड़ी जानकारी का खुलासा केवल भारतीय अधिकारी ही करेंगे। 

हादसे पर एक 15 पन्नों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में बताया गया कि विमान के दोनों इंजनों का फ्यूल कंट्रोल स्विच एक ही सेकंड में अचानक बंद हो गया था। इसकी वजह से विमान ने तुरंत ऊंचाई खो दी और नीचे गिरने लगा। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से यह बात सामने आई कि एक पायलट दूसरे से पूछता था कि तुमने फ्यूल क्यों बंद किया, जबकि दूसरा पायलट कहता है कि उसने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पायलट की गलती साबित करने की हड़बड़ी', पायलट्स एसोसिएशन का दावा; रिपोर्ट लीक करने का लगाया आरोप

ब्रिटेन के जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया, उन्होंने जांच प्रक्रिया में विशेषज्ञों के जरिए अपनी भागीदारी की मांग की है। कीस्टोन लॉ नाम की एक कानूनी फर्म 20 से ज्यादा परिवारों को सलाह दे रही है। उसने यह तो माना कि अब जांच में फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर दिशा साफ हो गई है, लेकिन यह भी कहा कि पुराने कानूनों की वजह से पीड़ित परिवार जांच में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। कीस्टोन के एविएशन पार्टनर जेम्स हीली-प्रैट ने कहा, अब परिवार यह समझ रहे हैं कि जांच का दायरा पहले से ज्यादा स्पष्ट हो गया है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक यह है कि उन्हें इस सुरक्षा जांच से बाहर रखा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें