फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप ने बाइडन पर साधा निशाना, जिनपिंग की बात का समर्थन किया; कहा- पतन की ओर बढ़ रहा था अमेरिका

Fri, 15 May 2026 07:47 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्ववर्ती जो बाइडन प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की इस बात पर सहमति जताई कि अमेरिका पहले पतन की ओर था। ट्रंप ने बाइडन सरकार पर खुली सीमाओं, बढ़ते अपराध और खराब नीतियों से देश को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग का यह आकलन सौ फीसदी सही था कि कि अमेरिका एक पतन की ओर जा रहा राष्ट्र था। उनका इशारा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल की ओर था। 
विज्ञापन

 
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बड़ी ही शालीनता से अमेरिका को एक पतन की ओर जाने वाला राष्ट्र बताया, तो उनका तात्पर्य नींद में रहने वाले जो बाइडन और उनके प्रशासन के चार वर्षों के दौरान हुए भारी नुकसान से था और इस मामले में वह सौ फीसदी सही थे। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका को खुली सीमाओं, ज्यादा करों, हर किसी को ट्रांसजेंडर बनाने की नीति, महिलाओं के खेलों में पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी, विविधता-समानता-समावेश (डीईआई), खराब व्यापार समझौतों, बढ़ते अपराध और कई अन्य चीजों के कारण अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 
विज्ञापन


'पिछले 15 महीनों में अमेरिका में अभूतपूर्व विकास'
ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन के पहले 16 महीनों में अमेरिका ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे शेयर बाजार, लोगों की सेवानिवृत्ति बचत योजनाओं, सैन्य जीत, मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते रोजगार का जिक्र किया। 

ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य जीत और वहां बेहतर होते संबंधों की भी तारीफ की। साथ ही उन्होंने ईरान की 'तबाही' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति शी उस जबरदस्त विकास की बात नहीं कर रहे थे, जो ट्रंप प्रशासन के शानदार 16 महीनों में अमेरिका ने दुनिया को दिखाया है। 

ये भी पढ़ें: हथियार तस्करी के मामले में भारतीय मूल के युवक को सजा, पांच साल ज्यादा वक्त की हुई जेल; जानें पूरा मामला

'चीन से मजबूत होंगे संबंध'
ट्रंप ने कहा, दो साल पहले हम सच में हमारा देश पतन की बढ़ रहा था। इस बात पर मैं राष्ट्रपति शी से पूरी तरह सहमत हूं। लेकिन अब अमेरिका दुनिया का सबसे शानदार और सबसे तेजी से आगे बढ़ता देश है। उम्मीद है कि चीन के साथ हमारे संबंध पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर होंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका में विदेश से खरबों डॉलर का निवेश आ रहा है। उन्होंने प्रशासन की ओर से विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) कार्यक्रमों को खत्म करने की तारीफ की और दावा किया कि राष्ट्रपति शी ने कम समय में प्रशासन की 'जबरदस्त सफलताओं' पर उन्हें बधाई दी।
  
संबंधित वीडियो-




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें