फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : फिलीपींस की राजधानी मनीला में दोबारा लॉकडाउन लागू

Tue, 04 Aug 2020 07:06 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
विज्ञापन
Philippines - फोटो : social media
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चिकित्सा जगत से जुड़े समूहों के आग्रह पर फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कुछ रियायतों के साथ दोबारा लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोक ने सोमवार को कहा कि मनीला राजधानी क्षेत्र में मंगलवार से दो सप्ताह के लिए कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान सार्वजनिक वाहन पर पाबंदी रहेगी और केवल आवश्यक परिवहन सेवाओं के परिचालन की अनुमति होगी।


लगभग सौ चिकित्सा संगठनों से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को आनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और चेतावनी दी कि संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तथा काम के अत्यधिक बोझ और भय के कारण स्वास्थ्यकर्मियों के बीमार पड़ने और इस्तीफा देने के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने का अंदेशा है।
विज्ञापन


उन्होंने दुतेर्ते से लॉकडाउन पुन: लागू करने का आग्रह किया ताकि चिकित्सा कर्मियों को कुछ राहत मिल सके और सरकार को महामारी से मुकाबले के लिए फिर से संसाधनों को तैयार करने का समय मिल सके। रविवार तक फिलीपींस में कोविड-19 के 1,03,000 से अधिक मामले सामने आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें