फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: वेनेजुएला के बाद क्या ग्रीनलैंड और ईरान पर कब्जा करेंगे ट्रंप? अमेरिकी सेना कर रही तैयारी

Sun, 11 Jan 2026 11:03 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Donald Trump US Army: वेनेजुएला के बाद डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड और ईरान को लेकर भी बड़ी रणनीति सामने आई है। ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना दोनों देशों में सैन्य कार्रवाई करने की रणनीति बना रही है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रीनलैंड को लेकर सेना के अधिकारियों के कुछ टकराव सामने आए हैं, जबकि ईरान को लेकर सेना ने अपनी योजना ट्रंप को विस्तार से बता दी है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अमेरिकी ऑपरेशन ने पूरी दुनिया में भूचाल ला दिया। 3 जनवरी को 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' के तहत सेना वेनेजुएला की जमीन पर उतरी और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अमेरिका ले गई। इस ऑपरेशन से पूरी दुनिया में तहलका मच गया। ऐसे में अब खबरों की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड और ईरान पर भी सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए कि डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (11 जनवरी) को वरिष्ठ विशेष बलों के कमांडरों को 'ग्रीनलैंड पर संभावित आक्रमण के लिए आकस्मिक योजनाएं' तैयार करना शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप को हाल के दिनों में ईरान को निशाना बनाने वाले कई सैन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है।

ग्रीनलैंड पर सैन्य योजना की तैयारी
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के निर्देश पर हालांकि शीर्ष सैन्य अधिकारियों की ओर से विरोध किया जा रहा है, जो इसकी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता दोनों पर सवाल उठा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने संयुक्त विशेष अभियान कमान (जेएसओसी) को आक्रमण योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


लेकिन बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव का ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ विरोध कर रहा है, जो तर्क देते हैं कि ऐसा कोई भी अभियान गैरकानूनी होगा और उसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त नहीं होगा। जनरलों के मुताबिक ग्रीनलैंड योजना बेतुकी और गैरकानूनी है। बताया गया है कि इस तरह की कार्रवाई से ट्रंप यूरोपीय नेताओं के साथ सीधे टकराव के रास्ते पर आ जाएंगे और इससे उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के भीतर एक गहरा संकट पैदा हो सकता है, जिससे गठबंधन टूटने के कगार पर पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: US: वेनेजुएला में क्या अमेरिका ने इस्तेमाल किया था रहस्यमयी हथियार? सैनिक का दावा- खून की उल्टियां करने लगे थे

ईरान में सैन्य विकल्पों के बारे में दी जानकारी
इधर, न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हाल के दिनों में ईरान को निशाना बनाने वाले कई सैन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप को दिए गए विकल्पों में तेहरान में चुनिंदा ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं, जिनमें शासन के आंतरिक सुरक्षा तंत्र से जुड़े गैर-सैन्य बुनियादी ढांचे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये ब्रीफिंग आकस्मिक योजना का हिस्सा हैं, क्योंकि प्रशासन ईरानी अधिकारियों द्वारा आगे की हिंसा को रोकने के लिए राजनयिक, आर्थिक और सैन्य उपायों का मूल्यांकन कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran Protests: ट्रंप बोले- ईरान को आजादी दिलाने के लिए तैयार, जानें खामेनेई ने किसे दी सजा-ए-मौत की चेतावनी

ईरान की आजादी को तैयार: ट्रंप

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका, ईरान को मौजूदा सरकार से आजादी दिलाने में मदद करने के लिए तैयार है। यह सरकार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में चल रही है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान शायद पहले से कहीं ज्यादा आजादी के करीब है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका हर संभव मदद देने को तैयार है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें