फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: थैंक्सगिविंग की छुट्टियों के बाद बेकाबू हो सकता है कोरोना, फिर लगाए कड़े प्रतिबंध

Wed, 02 Dec 2020 08:01 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना का कहर अब भी जारी है, हाल ही में एक दिन में दो लाख मामले सामने आए थे, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था। बताते चलें कि अमेरिका में इस समय लोग थैंक्सगिविंग की छुट्टियां मना रहे हैं और छुट्टियां मनाकर अपने घर वापस लौट रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने के डर से अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बार फिर कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों का ऐसा मानना है कि छुट्टियों में लोगों के एक साथ इकट्ठा होने के कारण कोरोना संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो सकता है। 

लॉस एंजिलिस में घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश
अमेरिका में कोविड-19 की वजह से अब तक दो लाख 67 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है और अब तक एक करोड़ 34 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी से संक्रमित हैं। लॉस एंजिलिस काउंटी ने अपने एक करोड़ निवासियों को घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश जारी किया है। 

सिलिकॉन वैली के बीचोंबीच स्थित सांता क्लारा काउंटी ने पेशेवर खेलों, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों को खोलने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा काउंटी से बाहर 150 मील से ज्यादा दूरी की यात्रा करने वालों को क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं हवाई काउंटी के मेयर ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति बाहर से आ रहा है औऱ उसके पास कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो उसको 14 दिन के लिए पहले क्वारंटीन होना पड़ेगा। 

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सारा कोडी का कहना है कि सांता क्लारा में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। कोडी ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते के बाद इस संक्रमण की गति में कुछ धीमापन आ सकता है। अगर समय पर सही कदम नहीं उठाए गए तो हालत गंभीर हो सकती है। 

थैंक्सगिविंग के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है लेकिन इसके बाद भी रविवार को करीब 12 लाख लोग अमेरिकी हवाई अड्डों से गुजरे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें