पेरिस ओलंपिक में पिछले सप्ताह उद्घाटन समारोह में भारी बारिश के बाद अब परिस्थितियां पूरी तरह से बदल गई हैं। ओलंपिक में गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए हैं। यहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है।
मंगलवार को फ्रांस की मौसम विज्ञान सेवा ने राजधानी में एक बड़े तूफान को लेकर चेतावनी जारी की। जिसमें शाम तूफान के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश की संभावना के साथ ही एथलीटं और और दर्शकों को कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल तो सभी गर्मी के कारण परेशान हैं।
टेनिस मैच के दौरान दर्शकों से ब्रेक लेने की अपील की गई
रोलैंड गैरोस में पुरुष युगल में राफेल नडाल और कार्लोस का मैच चल रहा था। दोनों के खेलते समय स्टेडियम कर्मचारियों ने टेनिस प्रशंसकों से ब्रेक लेने की अपील की थी। साथ ही मैदान के ठंडे क्षेत्रों में जाने के लिए कहा था।
खेलों से पहले पिछले महीने जारी की गई और जलवायु वैज्ञानिकों और एथलीटों ने एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें भीषण गर्मी और उच्च तापमान की चेतावनी दी गई थी।
मनु ने ओलंपिक में जीता दूसरा पदक
मनु और सरबजोत ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है। इन दोनों ने आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मनु का इस ओलंपिक में दूसरा पदक रहा। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी कांस्य जीता था।
एक से अधिक पदक जीतने वाली चौथी भारतीय बनीं मनु
भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीता था। अब मनु ने मंगलवार को सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत को एक और कांस्य पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है। इस तरह मनु उन चुनिंदा भारतीय एथलीटों में शामिल हो गई हैं जिनके नाम एक से अधिक ओलंपिक पदक दर्ज हैं।
कोरियाई जोड़ी को दी मात
मनु और सरबोत की भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन और ली वोन्हो की जोड़ी को 16-10 से हराया। भारत ने कुल मिलाकर आठ राउंड जीते, जबकि कोरिया ने पांच राउंड में जीत हासिल की। इस स्पर्धा में पहले 16 अंक हासिल करने वाली टीम जीतती है।