अभी हाल ही में इंडोनेशिया में लायन एयर का बोइंग 737 विमान क्रैश हुआ था, जिसमें 189 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से सबक लेते हुए अन्य विमानों का निरीक्षण कराया गया है। जिसमें दो अन्य विमानों में भी वही खामियां पाई गईं जो क्रैश हुए विमान में पाई गई थीं। निरीक्षण के आदेश इंडोनेशिया के मंंत्री ने दिए थे। यह निरीक्षण सभी मैक्स जेट पर किया गया।
मामले पर बताते हुए परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि करीब आधा दर्जन विमानों की जांच की गई। जिनमें से एक के कॉकपिट डिसप्ले में खामी पाई गई। वहीं एक अन्य विमान के जेट स्टेबिलाइजेशन सिस्टम में गड़बड़ी पाई गई। दोनों ही विमान लायन एयरलाइंस के हैं।