फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Panic: दहशत में पड़ोसी देश की नौसेना सतर्क, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित; हमले की आशंका से सहमा पाकिस्तान

Wed, 30 Apr 2025 05:11 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। भारत आतंक के पनाहगाह पर नकेल कसने के लिए कई कड़े फैसले ले चुका है। 26 लोगों की नृशंस हत्या करने वाले दहशतगर्दों से बदला लेने की मांग जोर पकड़ रही है। अब खबरें आई हैं कि भारत के सैन्य हमले की आशंका से पाकिस्तान दहशत में है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण हैं। इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य कार्रवाई से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज और पनडुब्बियों को संभावित भारतीय हमले से निपटने के लिए अलर्ट रखा गया है। किसी भी संभावित हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए नौसेना को स्टैंडबाय पर रखे जाने के अलावा पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भी प्रतिबंधित कर दिया है। पाकिस्तान ने समुद्र में अपने-अपने बंदरगाहों में फ्रिगेट जैसे युद्धपोत को भी  तैनात कर रखा है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी मंत्री का दावा- भारत 36 घंटे के भीतर सैन्य कार्रवाई...
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की वायुसेना उड़ानों के संचालन में 50 फीसदी से अधिक कटौती कर चुकी है। किसी भी भ्रम से बचाव के लिए हवाई क्षेत्र में केवल जरूरी संचालन ही किए जा रहे हैं। पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया था कि भारत अगले 24-36 घंटे के भीतर जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहा है। आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में तरार ने कहा, पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि पहलगाम के बहाने अगले 24 से 36 घंटे के भीतर भारत पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का इरादा रखता है।

पड़ोसी देश के मंत्री ने घड़ियाली आंसू भी बहाए, कहा- पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार
तरार ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारत अपनी कल्पना से (self-assumed hubris role) न्यायाधीश, जूरी और जल्लाद जैसी भूमिका निभा रहा है। भारत के लिए आपत्तिजनक और भड़काऊ संज्ञाओं का इस्तेमाल करने के बाद तरार ने खुद को पीड़ित बताने का दिखावा भी किया। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है।' बकौल तरार, पाकिस्तान ने हमेशा दुनिया में कहीं भी आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की है। एक जिम्मेदार राज्य होने के नाते, पाकिस्तान ने विशेषज्ञों के एक तटस्थ आयोग से विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच कराने की पेशकश की है। बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से पहलगाम की आतंकी वारदात पर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कब और कहां हुई आतंकी वारदात, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री क्या बोले
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को 'हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा' हमला बताया। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर हैं। इसी समय जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और ट्रैकिंग का मौसम जोर पकड़ रहा है।
 
विज्ञापन

74 महीने बाद आतंकी हमले से दहली घाटी
2019 की फरवरी में जम्मू-कश्मीर के ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला पहलगाम में हुआ है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है।

ये भी पढ़ें- Kashmir Terror Attack: पहलगाम में 26 की मौत, 16 के नाम आए सामने

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
पहलगाम हमले के संबंध में अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें