फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मादुरो की तरह पुतिन का भी हो हाल? जेलेंस्की ने इशारों में कहा- अमेरिका जानता है, अगला कदम क्या होना चाहिए

Sun, 04 Jan 2026 11:06 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/कीव

सार

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन पर बिना नाम लिए निशाना साधा। जबकि रूस ने मादुरो की रिहाई की मांग की, वहीं ट्रंप ने न्यूयॉर्क में मुकदमे की पुष्टि की।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका की ओर से नाटकीय ढंग से पकड़े जाने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर इशारा करते हुए कहा कि वाशिंगटन अब तानाशाहों से निपटने के लिए आगे क्या करना है यह जानता है।

विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब जेलेंस्की से मादुरो की गिरफ्तारी पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा मैं क्या कह सकता हूं? अगर तानाशाहों के साथ ऐसा किया जा सकता है, तो अमेरिका जानता है कि अगला कदम क्या होना चाहिए। उनका यह बयान साफ तौर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर संकेत माना जा रहा है।




रूस ने की मादुरो को रिहा करने की मांग
इस बीच रूस ने अमेरिका से मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को रिहा करने की अपील की है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मादुरो वेनेजुएला के वैध रूप से चुने गए राष्ट्रपति हैं और अमेरिका को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए। रूस ने यह भी जोर दिया कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवादों का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Venezuela Row: 'मामला ड्रग्स या लोकतंत्र का नहीं, तेल का... ', वेनेजुएला को लेकर ट्रंप पर भड़कीं कमला हैरिस
विज्ञापन

 
न्यूयॉर्क में चलेगा मादुरो पर मुकदमा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी को कारा कास से एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया और अमेरिका लाया गया। उन पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। ट्रंप ने कहा कि दोनों को अमेरिकी अदालत में पेश किया जाएगा। अमेरिका ने मादुरो की हथकड़ियों में ‘पर्प वॉक’ का वीडियो भी जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, जो अपनी खराब और अमानवीय परिस्थितियों के लिए कुख्यात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें