फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Riots : लिस्टर के बाद अब स्मेथविक में उपद्रव, मंदिर के बाहर भीड़ ने लगाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे

Wed, 21 Sep 2022 08:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नारेबाजी व उपद्रव की ताजा घटना इंग्लैंड के स्मेथविक शहर के वेस्ट मिडलैंड्स के दुर्गा भवन पर हुई। यहां एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
इंग्लैंड के स्मेथविक शहर के वेस्ट मिडलैंड्स के दुर्गा भवन पर नारेबाजी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में सांप्रदायिक उन्माद फैलता जा रहा है। भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के बाद पहले लंदन के समीप लिस्टर में हिंदू-मुस्लिम दंगा हुआ और अब स्मेथविक में उपद्रव की खबर आई है। स्मेथविक में कल यानी मंगलवार को 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने एक मंदिर के बाहर अल्लाहू अकबर के नारे लगाए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नारेबाजी व उपद्रव की ताजा घटना इंग्लैंड के स्मेथविक शहर के वेस्ट मिडलैंड्स के दुर्गा भवन पर हुई। यहां एक वर्ग ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इनमें भीड़ को भड़काने वाले नारे लगाते देखा सुना जा सकता है। वहीं, सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकते हुए नजर आते हैं। कुछ प्रदर्शनकारी मंदिर की दीवार पर भी चढ़ जाते हैं। 
 

 

वायरल वीडियो में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ को दुर्गा भवन हिंदू मंदिर की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। इस दौरान भीड़ उग्र नारे लगाते सुनी गई। बर्मिंघम वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना भारत-पाक के बीच एशिया कप क्रिकेट के बाद लिस्टर में हुए दंगों से मिलती-जुलती है। लिस्टर में भारी बवाल मचा था और एक हिंदू मंदिर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम भिड़ गए थे। 

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने की हिंसा की निंदा
लिस्टर की घटना के बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की थी। उच्चायोग ने इंग्लैंड के प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लिस्टर दंगों के मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, हिंदू-मुस्लिम मंगलवार सुबह लिस्टर में एक मस्जिद की सीढ़ियों पर एकत्र हुए और संयुक्त बयान जारी कर शांति और सद्भाव का आग्रह किया। उन्होंने उकसाने और हिंसा को रोकने भी आह्वान किया।

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर विहिप ने जताई चिंता
लिस्टर और बर्मिंघम में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने चिंता जाहिर की और संबंधित अधिकारियो से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। विहिप ने मामले को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस को पत्र लिखा है। पत्र में कहा, लिस्टर में हिंदुओं की एक बड़ी आबादी, उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठानों को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।

बर्मिंघम में मंदिर के बाहर प्रदर्शन करता एक गिरफ्तार
ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित हिंदू मंदिर के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी को निशाना बनाकर जलता हुआ पटाखा फेंका गया। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी फैल गई। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। बर्मिंघम के मंदिर में भारत के एक हिंदू कार्यकर्ता के आने की योजना के विरोध में मुस्लिम समूहों ने प्रदर्शन का आह्वान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें