फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर पाक के डॉजियर को भारत के बाद अफगानिस्तान ने भी खारिज किया

Mon, 16 Nov 2020 06:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से आतंक को प्रोत्साहन देने वाली बाहरी ताकतों के खिलाफ एक कथित डॉजियर को भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने भी खारिज कर दिया है। इसे लेकर अफगानिस्तान ने कहा है कि इन दावों की पुष्टि के लिए पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियुक्त एक प्रतिनिधि मंडल को अनुमति देनी चाहिए।

विज्ञापन


अफगान विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाक को ऐसे मुद्दे 'अफगानिस्तान-पाकिस्तान एक्शन प्लान फॉर पीस एंड सॉलिडेरिटी' (एपीएपीपीएस) जैसी मौजूदा प्रणालियों के माध्यम से उठाने चाहिए। अफगानिस्तान की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाक प्रधानमंत्री इमरान खान इस सप्ताह काबुल का दौरा करने वाले हैं।


इससे पहले भारत ने रविवार को पाकिस्तान के इस डॉजियर को खारिज कर दिया था जिसमें भारत प्रायोजित आतंकवाद की बात की गई है। भारत ने कहा था कि पाक का यह कदम केवल एक बहाना है जिसे वैश्विक समुदाय गंभीरता से नहीं लेगा क्योंकि वह आतंक को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका से अवगत है। 
विज्ञापन


पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने शनिवार को यह डॉजियर जारी किया था। उन्होंने कहा था कि आतंकी घटनाओं में भारतीय खुफिया एजेंसियां शामिल रही हैं। उन्होंने यह दावा भी किया था कि अफगानिस्तान की जमीन का पाक के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं, पाकिस्तान के इस दावे को अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। उसने कहा कि हम पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के उन निराधार आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल उनके देश के खिलाफ किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें