फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syria: असद के पतन के बाद दमिश्क में ऐतिहासिक ‘डे ऑफ डायलॉग’, सीरियाई समाज और EU अधिकारियों ने की खुली चर्चा

Sun, 16 Nov 2025 02:14 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क

सार

असद परिवार के 54 साल पुराने शासन के पतन के बाद पहली बार दमिश्क में सीरियाई नागरिक समाज और यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने खुली बातचीत की। बैठक में सांप्रदायिक तनाव, मानवाधिकार उल्लंघन और सीरिया के भविष्य पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा - फोटो : Youtube @unitednations
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरिया में 54 साल पुराने असद परिवार के शासन के गिरने के करीब एक साल बाद, दमिश्क में शनिवार को एक ऐतिहासिक और दुर्लभ क्षण देखने को मिला। सीरियाई नागरिक समाज के प्रतिनिधि, यूरोपीय संघ के अधिकारियों और संक्रमणकालीन सरकार के सदस्यों ने खुलकर संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। जिनमें सांप्रदायिक तनाव, जातीय विभाजन और संघर्ष में मारे गए लोगों का मुद्दा प्रमुख रहा।

विज्ञापन


यह बैठक EU द्वारा आयोजित 'डे ऑफ डायलॉग' का हिस्सा थी, जो पहली बार दमिश्क में हुई। इससे पहले ये वार्ताएं ब्रसेल्स में होती थीं, जिन्हें अक्सर पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार ने बहिष्कृत किया था।

सीरिया पर बात नहीं, बल्कि सीरिया में बात हो रही 
बैठक की शुरुआत सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शिबानी के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा जिस बैठक में सीरिया के बारे में बात होती थी, वह अब सीरिया के अंदर आयोजित हो रही है। यह नागरिक समाज और यूरोपीय संघ के साथ हमारी मजबूत साझेदारी की शुरुआत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप प्रशासन को सैन फ्रांसिस्को जज ने दिया झटका, कैलिफोर्निया विवि की फंडिंग तुरंत रोकने से अदालत ने रोका

500 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
ईयू प्रतिनिधि माइकल ओहनमाख्त ने बताया कि सीरिया के विभिन्न धार्मिक और जातीय समूहों के 500 लोगों ने इस संवाद में हिस्सा लिया। उनके अनुसार यह सीरिया के भविष्य की आशा है, एक ऐसा देश जो अपने सभी नागरिकों का प्रतिनिधित्व करे।

सांप्रदायिक हिंसा अभी भी चुनौती
पिछले एक साल में हुए राजनीतिक बदलावों के बावजूद, सीरिया अभी भी गंभीर संकटों से जूझ रहा है। मार्च में तटीय क्षेत्र और जुलाई में सुएदा प्रांत में हुई सांप्रदायिक झड़पों में सैकड़ों लोग मारे गए, जिनमें द्रूज और अलवाइट समुदाय के लोग शामिल थे। सामाजिक मामलों की मंत्री हिंद कबावत ने कहा आज का संवाद बदलाव की शुरुआत है। नया सीरिया तभी बनेगा, जब राज्य और नागरिक समाज सम्मान पर आधारित साझेदारी को स्वीकार करेंगे।

ये भी पढ़ें:- Trump On BBC Apology: 'अगले हफ्ते करेंगे मुकदमा', बीबीसी की माफी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया खारिज
विज्ञापन


130,000 से अधिक परिवार अब भी जवाब चाहते हैं
एक सत्र में गुमशुदा लोगों और संक्रमणकालीन न्याय पर चर्चा हुई। सीरियाई प्रतिभागियों ने असद शासन के समय गायब हुए 1.3 लाख से अधिक लोगों के बारे में जवाब मांगे। एक कुर्द प्रतिनिधि ने दशकों से जारी सरकारी भेदभाव की बात रखी, जबकि एक अन्य ने अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं पर हुए अत्याचारों का मुद्दा उठाया।

कोई असद शासन के पतन पर पछतावा नहीं करता
जाने-माने कार्यकर्ता और वकील माजेन दरविश ने कहा असद परिवार के शासन का अंत हमारी बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सीरिया का भविष्य आसान होगा। फिर भी, हमारे पास आज एक बड़ा अवसर है और हमें इसका लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें