लेबनान में इस्राइल का हवाई हमला
- फोटो : एएनआई
हिजबुल्ला और इस्राइल के बीच चल रहे जंग में इस्राइल ने लेबनान की राजधानी पर बेरूत पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। स्थानीय अधिकारियों की माने तो इस्राइल के इस हमले में कम से कम 42 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हलांकि इस्राइल का ये हमला ऐसे समय पर किया गया जब इस्राइली सुरक्षा कैबिनेट ने बुधवार 4 बजे सुबह से हिजबुल्ला के साथ युद्ध विराम समझौते पर सहमति की घोषणा कर दी।
युद्ध विराम से पहले हमला जारी रखना चाहता है इस्राइल!
हेजबुल्ला की राजधानी बेरूत पर इस्राइल का हमला बेहद चौकाने वाला है। क्योंकि हिजबुल्ला के साथ चल रहे जंंग में इस्राइल का ये हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला है। हलांकि इस्राइल के इस हमले ने नेतन्याहू की मंशा साफ कर दी है कि युद्ध विराम लागू होने से पहले वे हिजबुल्लाह पर हमला जारी रखना चाहते है।
पीएन नेतन्याहू के कार्यलाय का एलान
जानकारी के अनुसार इस्राइल और हिजबुल्ला के युद्ध विराम को लेकर फ्रांस और अमेरिका की मध्यस्थता के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि सुरक्षा कैबिनेट ने हिजबुल्लाह के साथ युद्ध विराम समझौते को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यह कहने के कुछ ही देर बाद कि इजरायल और हिजबुल्लाह युद्ध विराम समझौते पर सहमत हो गए हैं।
14 महीनों के संघर्ष पर एक नजर
बीते 14 महीने से इस्राइल का हमास और इसके समर्थक गुटों के साथ युद्ध चल रहा है। पिछले साल 7 अक्तूबर को इस्राइल में घातक हमला हुआ था जिसके बाद पश्चिमी एशिया में तनाव फैल गया। यह संघर्ष बाद में कई मोर्चों पर शुरू हो गया जिसमें इस्राइल और लेबनान में मौजूद गुट हिजबुल्ला भी आपस में भिड़ गए।
अब तक 3500 से ज्यादा लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार इस्राइल और हिजबुल्ला की खूनी जंग में लेबनान में 3750 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ा है। हालांकि, एक साल से अधिक समय से जारी खूनी जंग के बीच इस्राइल अमेरिकी युद्धविराम की योजना पर सहमति जता सकता है। इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल की मंगलवार को बैठक है जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू युद्धविराम के मसौदे को मंजूरी दे सकते हैं।