फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 साल बाद सूर्य की ओर तेजी से छलांग लगाएगा धूमकेतु

Sat, 05 Dec 2020 05:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूयार्क टाइम्स न्यूज सर्विस
विज्ञापन
अंतरिक्ष
विज्ञापन

रहस्यों से सराबोर अंतरिक्ष में खगोलविदों को एक अभूतपूर्व घटना दिखाई दी है। इसमें उन्हें बृहस्पति की परछाई में एक रहस्यमयी बर्फीला गोला धूमकेतु में रूपांतरित होने नजर आया है, जो 43 साल के बाद सूर्य की ओर छलांग लगा देगा।

विज्ञापन


इसे एलडी2 नाम दिया गया है, जिन्हें मूलत सेंटोर के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे सेंटोर बृहस्पति और नैप्चून के बीच घूमते रहते हैं। साथ ही क्षुद्रग्रह और धूमकेतु की तरह व्यवहार कर सकते हैं।


यह आमतौर पर या तो सौर मंडल से बाहर हो जाते हैं, या सूर्य के करीब चले जाते हैं। सूर्य की ओर आते हुए यह अति सक्रिय धूमकेतु का रूप धारण कर उसकी परिक्रमा करने लगते हैं।
विज्ञापन


2063 में पूरा होगा संक्रमण काल
पिछले माह द एस्ट्रोफिजिकल जनर्ल लैटर्स में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, एलडी2 के आसपास चल रही गुरुकर्षण खींचतान  से पता चला कि यह सौर मंडल के भीतर स्थान बनाएगा। खगोलविदों का कहना है कि वर्ष 2063 में इस सेंटोर का संक्रमण काल पूरा हो जाएगा। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि जब एक प्राचीन बर्फीला गोला सूर्य की ओर छलांग लगाएगा तो क्या घटित होगा।

पिछले साल लगा था पता
नासा के अलर्ट सिस्टम एटलस में लगे टेलीस्कोप ने पिछले साल इसका पता लगाया था। उस दौरान यह बृहस्पति के कक्षीय पथ की तलाश करता दिखाई दे रहा था। फिलहाल वैज्ञानिकों का कहना है कि 43 साल बाद यह बहुत तीव्र गति से हमारे सूर्य के आसपास घूमता दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें