फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में आत्मघाती धमाके में इमाम समेत दो की मौत, दो घायल

Wed, 03 Jun 2020 06:47 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, काबुल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को एक मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके में मस्जिद के इमाम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। धमाका उस समय हुआ जब लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए थे।

विज्ञापन


अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वजीर अकबर खान मस्जिद को शाम करीब 7:25 बजे उस समय निशाना बनाया गया, जब लोग शाम की नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए थे।

उन्होंने बताया कि हमले में मस्जिद में मौजूद इमाम मुल्ला मोहम्मद अयाज नियाजी घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल हमले की तत्काल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन आईएस संगठन हाल के कुछ सप्ताह से काबुल में हमले कर रहा है और पूर्व में भी अफगानिस्तान की मस्जिदों में हमले करता रहा है। हालांकि, तालिबानी विद्रोही कभी मस्जिद पर हमला नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें