फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों के बीच हुई टक्कर, 15 लोगों की मौत

Wed, 14 Oct 2020 10:03 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अफगानिस्तान में भीषण हवाई दुर्घटना हुई है। मंगलवार रात दक्षिणी हेलमंद के नवा जिले में अफगान वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। टोलो न्यूज ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

  टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि हेलिकॉप्टरों द्वारा कमांडो को एक स्थान पर उतारा जा रहा था और वहां से घायल सुरक्षा बलों को ले जाया जा रहा था। इस दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। बताया गया है कि इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 


हालांकि, अभी तक अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस दुर्घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ओमर जवाक ने नवा जिले में दुर्घटना की पुष्टि की है, लेकिन इस पर अधिक जानकारी साझा नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें