फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: तालिबान ने खारिज की सरकार के साथ सीधे समझौते की बात

Sun, 28 Jul 2019 06:03 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तालिबान आंतकी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि सरकार दो हफ्तों के अंदर तालिबान के साथ पहली सीधी वार्ता शुरू करेगी, लेकिन विद्रोहियों ने तत्काल ऐसी किसी मुलाकात की योजना को खारिज किया और जोर देकर कहा कि वे सरकारी प्रतिनिधियों से उनकी आधिकारिक क्षमता में बातचीत के खिलाफ है। तालिबान अमेरिका के साथ करीब एक साल से शांति वार्ता कर रहा है लेकिन अफगानिस्तान सरकार को मान्यता नहीं देता और उसे अमेरिकी कठपुतली की तरह देखता है। 

विज्ञापन


शांति मामलों के लिए अफगानिस्तान के राज्य मंत्री अब्दुल सलाम रहीमी ने कहा कि 15 सदस्यीय एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल यूरोप में तालिबान से मुलाकात करेगा। उन्होंने इसके बारे में और विवरण नहीं दिया। तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने कहा, 'इस तरह की बैठक को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है और इसे तालिबान के साथ समन्वित नहीं किया गया है।' 

उन्होंने कहा कि एक बार विद्रोही जब अमेरिका के साथ एक करार पर पहुंच जाएंगे तो वे अफगानिस्तान के साथ बातचीत पर विचार करेंगे, लेकिन किसी भी सरकारी प्रतिनिधि को व्यक्तिगत क्षमता में हिस्सा लेना होगा। 
विज्ञापन


अभी काबुल का दौरा कर रहे अमेरिकी राजदूत जालमे खलीलजाद ने अपनी स्थिति साझा की। उन्होंने ट्वीट किया कि 'हमारे अपने करार खत्म हो जाने के बाद' सिर्फ अफगानिस्तान से एक और दौर की बातचीत होगी। वहीं रविवार को ही राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रचार का पहला दिन था। यह चुनाव 28 सितंबर को होने हैं। मौजूदा राष्ट्रपति अशरफ गनी एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें