फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: गवर्नर के काफिले पर आत्मघाती हमला, आठ की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Mon, 05 Oct 2020 02:44 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सोमवार सुबह लगमन के गवर्नर रहमतुल्लाह यार्मल के काफिले को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। गवर्नर के प्रवक्ता असदुल्लाह डावलात्जई ने विस्फोट की पुष्टि की है। इस घटना में गवर्नर तो बाल-बाल बच गए लेकिन आठ लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हो गए हैं। यह जानकारी टोलो न्यूज ने दी है।

विज्ञापन

 

टोलो न्यूज के अनुसार, गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती हमले का निशाना राज्यपाल थे। घटना उस समय घटी जब वे अपने गेस्ट हाउस से कार्यालय के बीच यात्रा कर रहे थे। आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि घटना में चार नागरिकों सहित गवर्नर के चार गार्ड की मौत हो गई है। वहीं 38 नागरिक भी घायल हो गए हैं। फिलहाल तालिबान सहित किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें