अशरफ गनी, राष्ट्रपति अफगानिस्तान
- फोटो : ANI
अफगानिस्तान पर तालिबान का दबदबा बढ़ता जा रहा है। कई शहरों पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया है। अफगानिस्तान और तालिबान में जारी खूनी संघर्ष के बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि मौजूदा दौर में अफगान सुरक्षा और रक्षा बलों को संगठित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश में तालिबानी चरमपंथियों द्वारा जो उत्पात मचाया जा रहा है उसपर सरकार की नजर है। सरकार देश में, अस्थिरता हिंसा, पलायन रोकने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस हालात में युद्ध की अनुमति नहीं दी जा सकती है।