फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: कुंदुज में शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बीच बम धमाका, कम से कम 50 की मौत

Fri, 08 Oct 2021 05:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान में तालिबान और आईएस-खोरासान के बीच छिड़ी जंग में अब तक सैकड़ों मासूम नागरिकों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में स्थित शिया मस्जिद में हुआ धमाका। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के कुंदुज में जुमे की नमाज के दौरान भीषण विस्फोट में 50 लोग मारे गए हैं। बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। यह विस्फोट हजारा शिया मस्जिद में किया गया। रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक विस्फोट कुंदुज में सैयद अबाद मस्जिद में हुआ।

विज्ञापन


घटना की जिम्मेदारी लेते हुए आईएस-के से जुड़ी आमाक संवाद एजेंसी ने हमलावर की पहचान एक उइगर मुस्लिम के रूप में की है और दावा किया कि इस हमले का निशाना शिया समुदाय और तालिबान दोनों थे क्योंकि चीन के दबाव में तालिबान उइगर मुस्लिमों को बाहर निकाल रहा है। अमेरिकी और नाटो सेनाओं के लौटने के बाद से आईएस लगातार तालिबान के शासन को चुनौती देने के साथ अल्पसंख्यक शिया समुदाय और धर्मस्थलों को निशाना बना रहा है।

कुंदुज प्रांत के पुलिस उप प्रमुख दोस्त मोहम्मद ओबैदा ने कहा, मस्जिद में अधिकांश लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान लोगों के बीच मौजूद आत्मघाती हमलावर ने इसे अंजाम दिया है। उन्होंने कहा, तालिबान अपने शिया भाइयों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना चाहता है। फिलहाल जांच जारी है। इस साल अगस्त के मध्य में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों के हमले बढ़ गए हैं। इससे पहले रविवार को काबुल की मस्जिद में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आईएस हमारे लिए सिरदर्द जरूर पर कोई खतरा नहीं : तालिबान
आईएस द्वारा देशभर में धमाके करने के बावजूद तालिबान उसे कमतर आंक रहा है। तालिबान सरकार का कहना है कि आईएस उसके लिए सिरदर्द जरूर है पर खतरा नहीं है और इसे जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। अफगानिस्तान के सूचना-संस्कृति मंत्रालय व तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा, हम दाएश को खतरा नहीं मानते बल्कि हम इसे सिरदर्द कहते हैं। यह कुछ स्थानों पर सिरदर्द पैदा करता है और इस समूह को जल्द ही दबा दिया जाएगा। मुजाहिद के मुताबिक, हर घटना के फौरन बाद दाएश को खदेड़ा जा रहा है। उसके आतंकियों को मार दिया जा रहा है या वो भागकर छिप रहे हैं।

विस्थापितों को काबुल से लौटने का आदेश
तालिबान ने जंग के दौरान काबुल आए सैंकड़ों विस्थापित परिवारों को अपने प्रांतों में वापस लौट जाने का आदेश दिया है। सरकार के शरणार्थी मामलों के उपमंत्री अरसलान खारोतई के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया है कि इन विस्थापितों को वापस भेजने की प्रक्त्रिस्या शुरू हो गई है और सभी के उनके प्रांतों में पहुंचने तक जारी रहेगी।

यूएनएससी ने की हमले की निंदा
यूएनएससी ने अफगानिस्तान में शिया मस्जिद पर हमले की निंदा की है। हाल के दिनों में यहां धार्मिक संस्थाओं पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। हमें आतंकवाद से जुड़े अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की जरूरत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें