हशमत गनी अहमदजई ने तालिबान को समर्थन करने का एलान किया है। कुचिस की ग्रैंड काउंसिल के प्रमुख हशमत गनी अहमदजई ने तालिबान नेता खलील-उर-रहमान और धार्मिक विद्वान मुफ्ती महमूद जाकिर की उपस्थिति में तालिबान के लिए अपने समर्थन की घोषणा की। हशमत गनी का साथ मिलने से तालिबान की ताकत और बढ़ सकती है क्योंकि हशमत अफगानिस्तान के प्रभावशाली नेताओं में एक है।
वे वज़ीर कबीले की देखरेख करते हैं, जो सबसे बड़ी पश्तून जनजातियों में से एक है, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा वज़ीरिस्तान में डूरंड लाइन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में है। कहा जाता है कि अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति रहते हुए अशरफ गनी ने अपने भाई और एक अमेरिकी ठेकेदार को एक आकर्षक खनिज प्रसंस्करण का परमिट दिलाने में मदद की थी। उनके पास अमेरिका, दुबई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अरबों की जमीनें है। ऐसे में इस बात की दिलचस्पी जरूर जगती है कि आखिर कैसा है गनी का परिवार, उनके परिवार में कौन-कौन लोग हैं, उनकी शैक्षणिक और कारोबारी पृष्ठभूमि क्या है?
चलिए सिलसिलेवार आपको बताते हैं कि अशरफ गनी का परिवार कैसा है।
अशरफ गनी के पिता शाह पेशंद थे। मां कावकाबा लोदिन थीं। वे लोदी वंश से हैं। अहमदजई के दादा 20वीं शताब्दी की शुरूआत में राजा जहीर शाह के पिता, राजा मोहम्मद नादिर शाह को सत्ता में लेकर आए। उनके पिता शाह पेशंद राज जहीर शाह के शासन में मंत्री रहे। 1950 के दशक के अंत से लेकर 1973 में राजा के अपदस्थ होने तक वे परिवहन मंत्री बने रहे। राजा की सत्ता उखड़ जाने के बाद अहमदज़ई और उनके परिवार ने निर्वासित राजा और शाही लोगों के साथ मिलकर एक समूह का गठन किया। जो एक राजनीतिक संगठन के रूप में विकसित होने लगा
अशरफ गनी अहमदजई - अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। तालिबान के काबुल पर कब्जे के बाद देश छोड़कर भाग गए हैं। वे अभी संयुक्त अरब अमीरात में छिपे हैं। अशरफ गनी का जन्म 19 मई 1949 को हुआ था। वे एक जाने-माने मानवविज्ञानी और अर्थशास्त्री रहे हैं। जिन्होंने 1977 में अफगानिस्तान छोड़ दिया और देश के पुनर्निर्माण के अपने सपने को पूरा करने के लिए 24 साल बाद देश लौटे थे। गनी एक पूर्व अमेरिकी नागरिक हैं जिन्होंने 2009 में अफगान राष्ट्रपति पद के लिए अपनी नागरिकता छोड़ दी थी।
उन्हें कोलंबिया और जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालयों में दशकों के शोध और शिक्षण का अनुभव है। राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने विश्व बैंक में भी काम किया। इमर्जिंग मार्केट्स ने 2003 में उन्हें एशिया का सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री घोषित किया गया था। प्रॉस्पेक्ट मैगज़ीन ने पूर्व राष्ट्रपति गनी को दुनिया का दूसरा शीर्ष विचारक भी चुना था।