फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाही: अफगानिस्तान में भीषण बारिश-बाढ़ में 68 की मौत; 2500 परिवार प्रभावित, चार जिलों में संपत्ति को क्षति

Sun, 19 May 2024 01:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, तालिबान

सार

तालिबान ने कहा कि शुक्रवार की बाढ़ के बाद राजधानी फिरोज कोह समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों मकानों व संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने और सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि के नष्ट होने से प्रांत को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता एस्मातुल्ला मोरादी ने कहा, उत्तरी प्रांत फरयाब में 18 लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बाढ़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के घोर प्रांत में भारी बारिश के कारण कई जगह पर अचानक बाढ़ आने से 68 लोगों की मौत हुई है। तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है और यह बढ़ सकती है। घोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि दर्जनों लोग लापता हैं। यहां असामान्य बारिश जारी है। 

तालिबान ने कहा कि शुक्रवार की बाढ़ के बाद राजधानी फिरोज कोह समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों मकानों व संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने और सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि के नष्ट होने से प्रांत को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता एस्मातुल्ला मोरादी ने कहा, उत्तरी प्रांत फरयाब में 18 लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

चार जिलों में संपत्ति और जमीन को नुकसान हुआ है और 300 से अधिक जानवर मारे गए हैं। घोर बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ जहां 2,500 परिवार प्रभावित हुए। पानी ने पश्चिमी फराह और हेरात और दक्षिणी जाबुल और कंधार प्रांतों में लगभग 2,000 घरों, तीन मस्जिदों और चार स्कूलों को भी नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें