अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी प्रक्रिया चालू है। इस बीच तालिबानी बेहद आक्रामक रुख अपना रहे हैं। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के दमन जिले में शनिवार सुबह एक भीषण बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में दो नागरिकों की जान चली गई। वहीं दो पुलिसकर्मियों समेत तीन से ज्यादा लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान मीडिया से यह जानकारी मिली।