फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Car Bomb Blast : अफगानिस्तान में कार में बम धमाका, आठ लोगों की मौत और 30 घायल

Fri, 31 Jul 2020 01:16 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में कार में हुए बम धमाके में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। साथ ही करीब 30 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी अफगान न्यूज के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। अफगान न्यूज के अनुसार, मध्य लोगार प्रांत में एक कार बम हमले में करीब आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 


एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, धमाका लोगर प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम शहर में आजादी चौक पर हुआ है। अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट में कहा गया था कि अफगानिस्तान में करीब छह से साढ़े छह हजार पाकिस्तानी आतंकवादी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें