फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: सुलह परिषद के अध्यक्ष बोले- भारत के साथ शांति को लेकर हुई चर्चा

Sat, 10 Oct 2020 01:39 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
अब्दुल्ला अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुलह परिषद के अध्यक्ष अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने भारतीय नेतृत्व के साथ हुई अपनी चर्चा को लेकर कहा, 'चर्चा का विषय शांति था। मैंने सीधे तौर पर भारत को तालिबान के साथ लड़ाई करने के लिए नहीं कहा, लेकिन मैंने शांति के मामले में कार्य करने को प्रोत्साहित किया। मैंने अफगानिस्तान में भारत की सैन्य भूमिका के बारे में नहीं सोचा। हमें उम्मीद है कि देश अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा। नाटो भी हमेशा के लिए नहीं रहेगा।'

विज्ञापन

 


जब अब्दुल्ला से पाक आधारित आतंकी समूहों के बारे में पूछा जो अफगान शांति प्रक्रिया को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'इसका मतलब यह नहीं होगा कि अगर हम केवल तालिबान और अन्य आतंकी समूहों के साथ समझौता करते हैं तो अफगानिस्तान में फ्रीलांसिंग जारी रहेगी। शांति समझौते से अमेरिका की समय से पहले वापसी से एक खालीपन रह जाएगा, जिसका अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि एक पक्ष दूसरे पर हावी हो।'

अब्दुल्ला अब्दुल्ला से जब सार्क के पुनरुद्धार और भारत-पाक के मुद्दों के समाधान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'जितना क्षेत्र जुड़ा रहेगा, उतने अधिक हम लाभान्वित होंगे। यह हमारे लिए किसी भी देश के लिए तय नहीं है, यह एक स्वीकृत तथ्य है। क्षेत्र में अधिक कनेक्टिविटी के माध्यम से सभी देशों को लाभ होगा।'
विज्ञापन


भारत और चीन के बीच तनाव के बारे में पूछे जाने पर अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुलह के अध्यक्ष ने कहा, 'हमें लगता है कि किसी भी मुद्दे का सौहार्दपूर्वक हल निकालने की आवश्यकता है। विभिन्न देशों के बीच तनाव का हमारे ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें