फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan: लापता नहीं हैं भारत में अफगान राजदूत फरीद मामुंदजे, कहा- निजी कारणों से देश से दूर, जल्द लौटेंगे

Sat, 19 Aug 2023 04:57 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि भारत में अफगान राजदूत फरीद मामुंदजे लापता हैं, कुछ दिनों से उनको देखा नहीं गया है। लेकिन मामुंडजे ने उनके लापता होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह निजी कारणों से भारत से दूर हैं।
विज्ञापन
भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि भारत में अफगान राजदूत फरीद मामुंदजे लापता हैं, कुछ दिनों से उनको देखा नहीं गया है। लेकिन मामुंडजे ने उनके लापता होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह निजी कारणों से भारत से दूर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भारत में अफगान राजदूत के रूप में अपना काम जारी रखूंगा, निकट भविष्य में नई दिल्ली स्थित दूतावास लौटूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत हमारे राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, और हम क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर इसके महत्व को पहचानते हैं। मेरी अनुपस्थिति के दौरान, कार्यवाहक राजदूत ने मिशन से संबंधित सभी गतिविधियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन और देखरेख किया है। 

आगे अपने बयान में भारत में अफगान राजदूत फरीद मामुंदजे ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति के दौरान, कार्यवाहक राजदूत ने मिशन से संबंधित सभी गतिविधियों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन और निरीक्षण किया है। दूतावास अपना नियमित कार्य सामान्य रूप से कर रहा है और इसने विभिन्न मामलों को सही ढंग से देखा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि मिशन के उद्देश्यों को कुशलतापूर्वक पूरा किया जाता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें