अफगानिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने कहा, हमारे सैनिकों ने बुधवार रात ही कुछ घंटों के भीतर इस क्षेत्र के मुख्य बाजार, कस्टम के दफ्तर और अन्य सरकारी संस्थानों को तालिबान के कब्जे से वापस ले लिया है।
अफगानिस्तान की सेना ने पाकिस्तान से लगती सीमाएं तालिबान के कब्जे से वापस ले ली हैं। हालांकि तालिबान ने अफगानिस्तान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के इस दावे को खारिज कर दिया। तालिबान ने कहा, उसने बुधवार को जो सीमाएं हथियाई थीं उन पर अब भी उसका ही कब्जा है।
विज्ञापन
तालिबान के लड़ाकों ने स्पिन बोलडक चमन सीमा पर बुधवार को कब्जा कर लिया था। यह पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान की दूसरा सबसे महत्वपूर्ण सीमा है और यहीं से काबुल सरकार को सबसे अधिक राजस्व प्राप्त होता है।
अफगानिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने कहा, हमारे सैनिकों ने बुधवार रात ही कुछ घंटों के भीतर इस क्षेत्र के मुख्य बाजार, कस्टम के दफ्तर और अन्य सरकारी संस्थानों को तालिबान के कब्जे से वापस ले लिया है।
विज्ञापन
नागरिकों को कम से कम नुकसान होने के इरादे से मोर्चे में जुटे सैनिकों ने इस पूरे इलाके से तालिबान के लड़ाकों को हटाने का अभियान चलाया। वहीं तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद ने कहा, सीमा की चौकियां हमारे लड़ाकों के कब्जे में हैं।