फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान सेना: तालिबानी लड़ाकों का निशाना बनाकर हमला, कुछ नागरिकों समेत 20 की मौत

Sat, 05 Jun 2021 08:18 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, काबुल

सार

अफगानिस्तान में सेना द्वारा दक्षिणी हेलमंद प्रांत में तालिबान लड़ाकों को निशाना बनाकर शुक्रवार को किए गए एक हवाई हमले में कम से कम 20 की मौत हो गई जिनमें से कुछ नागरिक भी शामिल हैं। यह हवाई हमला एक परित्यक्त सैन्य अड्डे के भीतर किया गया।
विज्ञापन
तालिबानी आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमला स्थल और मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग बयान आ रहे हैं। यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिकी सेना और नाटो बल इस युद्धग्रस्त देश से बाहर जाने की तैयारी पूरी करने वाले हैं और ऐसी चिंताएं पैदा हो रही हैं कि अफगानिस्तान में इसके बाद फिर हिंसा का दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


सेना ने कहा कि उसने प्रांत के नाहर सराज जिले में तालिबान पर हमला किया क्योंकि ये अड्डे से हथियार और आयुध लूट रहे थे। बयान में बताया गया कि 20 तालिबान लड़ाकों की मौत हुई और कुछ नागिरक भी मारे गए हैं जो कि लूट में आतंकवादियों के साथ शामिल थे। वहीं तालिबान के प्रवक्ता जैबीहुल्ला मुजाहिद ने आरोप लगाया कि अफगान सेना ने नागरिकों पर हवाई हमले किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें