पाकिस्तान के निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी ने बुधवार को अपनी विदाई में बड़ी घोषणा की। उन्होंने पाकिस्तानी नौसेना की कमान एडमिरल अमजद खान नियाजी को सौंपते हुए कहा कि पाकिस्तान की नौसेना अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत 50 पोतों सहित 20 प्रमुख जहाजों को अपने बेड़े में शामिल करेगी।
नियाजी को 1985 में पाकिस्तान नेवी के ऑपरेशंस ब्रांच में कमीशन दिया गया था। पाकिस्तान नेवल एकेडमी में शुरुआती ट्रेनिंग पूरी होने पर उन्हें 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल अब्बासी ने कहा कि उनका प्राथमिक ध्यान युद्ध तैयारियों और पेशेवर क्षमता पर विशेष जोर देने के साथ-साथ नौसेना को और मजबूत करने पर था।