फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में अडानी को राहत, कोयला खदान पर काम को हरी झंडी

Fri, 14 Jun 2019 06:11 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अडानी ग्रुप के फाउंडर एंड चेयरमैन गौतम अडानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अडानी समूह ने बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया की विवादित कार्माइकल कोयला खदान परियोजना पर काम शुरू करने की अंतिम बाधा पार कर ली। क्वींसलैंड राज्य के अधिकारियों ने कंपनी की भूजल प्रबंधन योजना को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


अरबों डॉलर की यह परियोजना लंबे समय से अटकी थी। उसे यह अनुमति ऑस्ट्रेलिया में चुनाव के बाद मिली है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन के नेतृत्व वाले कोयला समर्थक गठबंधन की जीत हुई है। बता दें कि 31 मई को क्वींसलैंड सरकार ने कंपनी की विलुप्त प्राय, काली गर्दन वाले फिंच पक्षी के संरक्षण की योजना को मंजूरी दे दी थी। 

यह खनन परियोजना क्षेत्र पर कंपनी की अहम पर्यावरण सुरक्षा योजना का हिस्सा है। इस परियोजना पर काम शुरू करने को लेकर अडानी समूह के सामने फिंच पक्षी का संरक्षण और भूजल का प्रबंधन ही दो प्रमुख बाधाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें