फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र में बढ़ रहा कोरोना वायरस से जुड़ा कचरा, जीवों के लिए हो सकता है खतरा!

Wed, 27 May 2020 06:55 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
विज्ञापन
Virus litter - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पुराने इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल मास्क, ग्लव्स समेत कई तरह की ऐसी चीजें, समुद्र की तलहटी में नजर आ रहे हैं। इस वजह से समुद्री जीवों में के लिए खतरा बढ़ने की आंशका पैदा हो गई है। फ्रांस के एक पर्यावरण समूह ने अध्ययन में पाया कि फ्रेंच रिवेरिया रिसॉर्ट के पास भूमध्यसागर की तलहटी में वायरस से संक्रमित कचरा पड़ा हुआ है। इस समूह ने इसे हटाने के लिए और जागररूकता फैलाने के लिए मुहिम भी चलाई है। पिछले हफ्ते 'ग्रुप ऑपरेशन क्लीन सी' ने पिछले हफ्ते एक वीडियो बनाया था, जिसमें समुद्र के नीचे मास्क, ग्लव्स, बीयर की कैन, सिगरेट के ठूंठ जैसा कचरा फैला हुआ था। 

विज्ञापन


इस समूह ने इसकी तस्वीरें साझा की हैं। फ्रांस व अन्य देश अब धीरे धीरे अपने बीच खोल रहे हैं। ऐसे में फिर से समुद्री कचरे के बढ़ने का खतरा बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। फ्रांस में कचरा फैलाने पर जुर्माना लगाने का भी प्रस्ताव दिया है।  ऑपरेशन क्लीन सी के संस्थापक जॉफरी पेल्टियर ने कहा कि हमें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि हम समुद्र में ग्लव्स, मास्क आदि का कचरा भी फेंक रहे हैं। मास्क को देख ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई जैलीफिश हो। यहां तक कि पहली बार देखने में तो हम भी धोखा खा गए। 
विज्ञापन


हालांकि समुद्र में वायरस से जुड़ा हुआ कचरा सीमित ही है, लेकिन यह तय है कि समय रहते कदम नहीं उठाया तो भविष्य में यहां कचरा फैलना तय है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें