फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज पर कार्रवाई: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गड़बड़ी की या उन्हें फंसाया जा रहा है?

Sun, 14 Feb 2021 10:15 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए शनिवार को एक अच्छी खबर के साथ ही परेशान करने वाली की खबर आई है। दरअसल, उनके खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव सीनेट में गिर गया। दूसरी खबर ट्रंप के गृह राज्य न्यूयॉर्क से आई है। अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक न्यूयॉर्क के अभियोजकों ने ट्रंप की कंपनी को मिले 28 करोड़ डॉलर के एक कर्ज की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह कर्ज मैनहटन में इमारतों के निर्माण के लिए लिया गया था। ट्रंप की कंपनी ने वहां फिफ्थ एवेन्यू पर ट्रंप टॉवर्स, वॉल स्ट्रीट पर एक 40 मंजिला इमारत, सेंट्रल पार्क के करीब कोलंबस सर्किल में एक होटल, एक आवासीय परिसर और अपर ईस्ट साइड में एक अपार्टमेंट के निर्माण के लिए यह कर्ज लिया था।

मैनहटन के डिस्ट्रिक्ट अटार्नी सइरस वेन्स जूनियर करा रहे जांच

न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है। जांच का आदेश मैनहटन के डिस्ट्रिक्ट अटार्नी सइरस वेन्स जूनियर ने दिया है। जांच इस आरोप के बारे में किया जाएगा कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने आपराधिक कार्य किए हैं या नहीं।

इसके पहले न्यूयॉर्क में ट्रंप के खिलाफ एडल्ट फिल्म स्टार स्टोर्मी डैनियल्स को एक लाख 13 हजार डॉलर के भुगतान के मामले में भी जांच चल रही है। आरोप है कि ट्रंप ने डैनियल्स के साथ अपने यौन संबंध को छिपाए रखने के लिए यह भुगतान किया था, लेकिन ट्रंप ने इसे ‘अमेरिकी इतिहास के सबसे बुरे उत्पीड़न’ का हिस्सा बताया। 

ट्रंप ने 2012 में दस करोड़ डॉलर का लिया था कर्ज

जानकारों का कहना है कि नए मामले को भी ट्रंप इसी रूप में पेश करेंगे जबकि डिस्ट्रिक्ट अटार्नी का कहना है कि लिए गए कर्ज की रकम और घोषित बीमा मूल्य या टैक्स रिटर्न के बीच फर्क है। ट्रंप ने 2012 में ट्रंप टॉवर्स की थाती के आधार पर दस करोड़ डॉलर का कर्ज लिया था। अगले तीन साल में उन्होंने अपनी दूसरी संपत्तियों की थाती पर 38 करोड़ डॉलर के और कर्ज लिए।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुतबिक यह कर्ज रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट-लैडर कैपिटल की सहयोगी कंपनियों ने दिए। लैडर कैपिटल में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के मुख्य वित्तीय अधिकारी एलन वीसलबर्ग के बेटे जैक वीसलबर्ग नौकरी करते हैं, लेकिन वीसलबर्ग पिता-पुत्र पर कोई गलत काम करने का आरोप इस मामले में नहीं है। 2018 में एलन वीसलबर्ग को स्टॉर्मी डैनियल्स को हुए भुगतान के मामले में गवाही देने से मुक्ति जरूर प्रदान की गई थी।

विज्ञापन

दूसरी गड़बड़ियों की भी हो रही जांच

वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना है कि अब चूंकि ट्रंप राष्ट्रपति नहीं हैं, इसलिए उन्हें उस पद पर होने के कारण मिली इम्युनिटी (कार्रवाई से मुक्ति) का संरक्षण हासिल नहीं है। इसलिए अब उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है।

जर्नल के मुताबिक न्यूयॉर्क के अटार्नी ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में दूसरी गड़बड़ियों की जांच भी कर रहे हैं। जर्नल के मुताबिक ट्रंप टॉवर के लिए लिए गए कर्ज को 2022 में चुकाना होगा। बाकी कर्ज अगले सात साल में चुकाने होंगे। अगर यह कर्ज समय पर नहीं चुकाए गए, तो यह मामले संगीन रूप ले सकते हैं।

हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों का कहना है कि यह मामले ट्रंप को सताने के लिए उठाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक महाभियोग प्रस्ताव का सीनेट में गिरना तय था। इसलिए शनिवार को ही नया मामला उछाला गया। रिपब्लिकन समर्थकों का आरोप है कि डेमोक्रेटिक पार्टी किसी भी रूप में ट्रंप को आगे चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है। इसलिए वह उनके खिलाफ मामले गढ़ रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें