फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सास में गोलीबारी करने वाले हमलावर की पहचान हुई

Mon, 02 Sep 2019 12:30 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

  • टेक्सास गोलीबारी के आरोपी की पहचान हो गई है। 
  • इस घटना में सात लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए।
  • हमलावर स्थानीय निवासी 36 वर्षीय सेथ एरॉन एटोर था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राज्य टेक्सास में गोलीबारी कर सात लोगों की जान लेने और कई अन्य को घायल करने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। प्रशासन ने बताया कि हमलावर स्थानीय निवासी 36 वर्षीय सेथ एरॉन एटोर था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को टेक्सास के पश्चिमी शहरों मिडलैंड और ओडेसा में एटोर ने यातायात पुलिस की ओर से रोके जाने पर अंधाधुंध गोलीबारी की। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया ने ओडेसा पुलिस विभाग के प्रमुख माइकल गेरके के हवाले से बताया कि हमलावर की उम्र 36 वर्ष के आसपास थी और जब यातायात पुलिस के अधिकारियों ने उसे रोका तो उसने अधिकारी पर गोलियां चलाई और फिर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दीं।

उन्होंने बताया कि हमलावर ने कई स्थानों पर लोगों पर गोलियां चलाईं। कुछ देर बाद उसने अपनी कार छोड़ कर डाक सेवा के एक वाहन पर कब्जा कर लिया और गोलियां चलाता रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने एक सिनेमा परिसर के पास उसे मार गिराया। प्रशासन ने बताया कि संघीय कर्मी गोलीकांड के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। बंदूकधारी के बारे में कुछ और जानकारी मिली है। 
अधिकारियों ने रविवार को 15 से अधिक घटनास्थलों की छानबीन की और एटोर के घर तथा कार की तलाशी ली। उन्होंने कहा, "हम गोलीकांड के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" 
विज्ञापन


ओडेसा के पुलिस प्रवक्ता स्टीव लीस्युर ने कहा, "गोलीबारी में घायल कम से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें