फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में आया सामने, चांद की जमीन में छुपा हो सकता है कीमती धातुओं का भंडार

Wed, 04 Sep 2019 11:53 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
विज्ञापन
चंद्रमा की सतह - फोटो : Social media
विज्ञापन

धरती और चांद पर मूल्यवान धातु की मौजूदगी के संबंध में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, पृथ्वी के इकलौते उपग्रह के गर्भ में मूल्यवान धातुओं का बड़ा भंडार छुपा हो सकता है।

विज्ञापन


कनाडा के डलहौजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर जेम्स ब्रेनन का कहना है कि हम चांद पर मौजूद ज्वालामुखी पत्थरों में पाए जाने वाले सल्फर का संबंध चांद के गर्भ में छुपे आयरन सल्फेट से जोड़ने में सफल रहे हैं।

ब्रेनन का कहना है कि धरती पर मौजूद धातु भंडार की जांच से पता चलता है कि प्लैटिनम और पलाडियम जैसी मूल्यवान धातुओं की मौजूदगी के लिए आयरन सल्फाइड बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का लंबे समय से अनुमान है कि चांद का निर्माण धरती से निकले एक बड़े ग्रह के आकार के गोले से करीब 4.5 अरब साल पहले हुआ है। दोनों के इतिहास में समानता की वजह से ऐसा माना जाता है कि दोनों की बनावट भी मिलती-जुलती है।

‘नेचर जियोसाइंस’ में प्रकाशित अध्ययन में चांद को लेकर किए गए अध्ययन का ब्यौरा दिया गया है। ब्रेनन ने कहा कि हमारे नतीजे बताते हैं कि चंद्रमा की चट्टानों में सल्फर की मौजूदगी, उसकी गहराई में आयरन सल्फाइड की उपस्थिति का अहम संकेत है। हमारे विचार से, जब लावा बना तब कई बहुमूल्य धातुएं पीछे दब गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें