फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तानी वकील का खुलासा, अपनी लाज बचाने के लिए नहीं दिखाई एफ-16 पायलट के मौत की खबर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 03 Mar 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Imran Khan

पाकिस्तान ने अपनी लाज बचाने के लिए अपने लड़ाकू विमान एफ-16  को लेकर झूठ बोला है। ये वही विमान है जिसे भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मार गिराया था। ये दावा लंदन में रह रहे पाकिस्तानी वकील खालिद उमर ने सूत्र के हवाले से किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के एफ-16  को उड़ाने वाले पायलट का नाम शहजाजुद्दीन था। जब शहजाजुद्दीन जमीन पर गिरे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें भारतीय समझकर पीट-पीटकर मार डाला। पाकिस्तान सरकार ने इस खबर को मीडिया में दिखाने पर रोक लगा दी।



खालिद ने चश्मदीदों और वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि जब पाकिस्तानी पायलट को भीड़ ने पीटा तो उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, "यह सब मीडिया रिपोर्ट और वीडियो पर आधारित है, जिन्हें मैंने देखा है। ये पाकिस्तान में ही ऑनलाइन अपलोड हुए थे लेकिन इसके बाद सेंसर लगाकर इन्हें हटा दिया गया।"


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबित खालिद उमर ने कहा, "सेंसर लगाए जाने से पहले मैंने वो देख लिए थे। जब पाकिस्तानी वायु सेना के अपने सूत्रों से मैंने इस बारे में पूछा तो उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की।"


उमर ने कहा कि उनकी रुचि इस मामले में एयर मार्शल रघु नामबियार के ट्वीट के बाद जागी। 28 फरवरी को उन्होंने ट्वीट किया, "विंग कमांडर अभिनंदन द्वारा मारे गए पायलट की पहचान हो गई है। पायलट का नाम विंग कमांडर शहजाज उद्दीन है।" 


उमर लाहौर से हैं और अब ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वायु सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि शहजाज उद्दीन एयर मार्शल वसीम उद्दीन के बेटे और पायलट हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं करेंगे कि जिस विमान को मार गिराया गया, उसे शहजाज उड़ा रहे थे।

 

टीवी पर लाए पाकिस्तान सरकार

उमर ने कहा कि अगर पाकिस्तान की सरकार उनके दावे को खारिज करना चाहती है तो शहजाज को टीवी पर सामने लेकर आए और कहे कि वो जीवित हैं। पाकिस्तान से भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर भारत लौट आए हैं। उनका जोरदार स्वागत किया गया।



उन्होंने आगे कहा कि अभिनंदन ने जिस एफ-16 को मार गिराया था, उसका पायलट आज भी पाकिस्तान के झूठ के कारण गुमनामी के अंधेरे में जी रहा है। पाकिस्तान के एफ-16 विमान का पायलट कहां है? इस पर ना तो पाकिस्तान कुछ बोल रहा है और ना ही वहां की मीडिया। इमरान खान ने कहा था कि उन्होंने दो पायलट को पकड़ा है। तो कहां है दूसरा पायलट?
विज्ञापन


बता दें भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान का एफ-16 भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा था। पाकिस्तान ने ये झूठ कहा कि उसने अपना एफ-16 नहीं खोया है। 


हालांकि एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना के मिग-21 बायसन ने पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था। जिसका मलबा भारतीय क्षेत्र के राजौरी में आकर भी गिरा। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एएआरएएम मिसाइल के पार्ट भी एलओसी में मिले हैं, जिसे पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान ने दागा था।


शहजाज का विमान जब क्रैश हुआ तो वो अपनी ही जन्मभूमि पाकिस्तान में गिरे। लेकिन वहीं के लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next