बगदादी के मौत की पहली खबर छह सितंबर 2014 को जारी हुई थी। कहा गया था कि गठबंधन सेनाओं के हवाई हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई।
इससे कुछ समय पहले ही आईएसआईएस ने ब्रिटिश पत्रकार का गला काटने के वीडियो को जारी किया था। लेकिन, 13 नवंबर 2014 को बगदादी का एक ऑडियो संदेश जारी हुआ जिसने उसकी मौत को लेकर किए जा रहे दावों को झूठा साबित कर दिया।
दूसरी मौत: 27 अप्रैल 2015
बगदादी के दूसरी बार मरने की खबर खबर सीरिया के गोलन हाइट्स इलाके से आई। यह वही गोलन हाइट्स है जिसको लेकर सीरिया और इस्राइल में हमेशा से तनातनी चलती रहती है। इस बार ईरान के सरकारी रेडियो ने दावा किया था कि गठबंधन सेनाओं के हवाई हमले में बगदादी घायल हो गया।
जिसके बाद 27 अप्रैल को सीरिया के गोलन हाइट्स इलाके में स्थित एक अस्पताल में बगदादी ने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं। पड़ोसी देश इराकी की न्यूज एजेंसी अलगाद प्रेस और अल-युम अल-तामेन ने बगदादी के मौत की पुष्टि की थी। लेकिन, जुलाई 2015 में बगदादी को फिर देखा गया।
इस बार यह कहा गया कि इराक-सीरिया सीमा के समीप अपने लड़ाकों के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश कर रहा बगदादी अमेरिकी फौज के भीषण हमले में अपने तीन साथियों के साथ मारा गया। लेकिन नवंबर अंत में बगदादी ने खुद संदेश जारी कर इसका खंडन किया।
चौथी मौत: नौ जून 2016
नौ जून 2016 को दावा किया गया कि सीरिया के रक्का शहर जाने की कोशिश के दौरान अमेरिकी फौज ने बगदादी को मार गिराया। कहा गया कि अमेरिकी फौज ने कारों के काफिले में छिपकर रक्का जाने की कोशिश कर रहे आईएसआईएस सरगना को हवाई हमले में मार दिया है। लेकिन, बाद में पता चला कि बगदादी उस काफिले में शामिल ही नहीं था।