फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकॉक में प्लास्टिक के 80 बैग गटकने से व्हेल की मौत

Mon, 04 Jun 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में प्लास्टिक के 80 बैग गटकने की वजह से एक व्हेल की मौत हो गई। यह बात अटॉप्सी रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें कि उसे मलेशिया की सीमा पर स्थित एक नहर के पास गंभीर हालत में पाया गया। जिसके बाद चिकित्सकों के दल ने उसका उपचार किया। इस प्रयास के बावजूद उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


समुद्री एवं तटीय संसाधन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इन 80 प्लास्टिक बैग का वजह आठ किलो से अधिक था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने व्हेल के पेट से पांच प्लास्टिक के बैग उल्टी करवाकर निकाले थे। कसेटस्टार्ट विश्वविद्यालय के लेक्चरर थोन ने बताया कि बैग की वजह से व्हेल कुछ नहीं खा पाई होगी। उन्होंने कहा, 'अगर आपके पेट में 80 प्लास्टिक बैग हैं तो आप मर जाएंगे।' 

उल्लेखनीय है कि थाइलैंड प्लास्टिक बैग का दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है, और हर साल देश में बड़ी संख्या में समुद्री जीव मारे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें