फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: कराची में पुलिस और नौसैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प

Wed, 26 May 2021 01:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस और नौसेनिको में हिंसक झड़प - फोटो : twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार की दोपहर पुलिस कर्मियों और नौसैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसका पता तब चला जब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर इसका एक वीडियो साझा किया गया। इस हिंसक झड़प की जांच सिंध प्रांत की पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


सिंध पुलिस ने बताया कि कराची के मोचको पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो किसी आम नागरिक द्वारा बनाया गया बताया जाता है, जिसमें ये भी सुना जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है और उसके सिर में चोट लगी है।

वीडियो में पुलिस स्टेशन का बोर्ड भी दिख रहा है। मोचको पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये लोग हॉक बे बीच पर जाना चाहते थे, लेकिन सिंध में कोरोना के कारण पाबंदी लगी हुई है, इसलिए उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद यह झड़प हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें