फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली: 15 साल नौकरी पर नहीं गया शख्स, फिर भी आती रही तनख्वाह, मामला खुला तो हर कोई हैरान

Fri, 23 Apr 2021 02:06 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

इटली के एक अस्पताल में काम पर ना जाने वाले कर्मचारी को 15 साल तक लगातार सैलरी मिलती रही। इटली पुलिस ने शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और कार्यालय दुरुपयोग के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अस्पताल (फाइल फोटो) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली में काम ना करके भी 4.8 करोड़ रुपये कमाने का एक मामला सामने आया है। सुनने में अजीब है, लेकिन सच है। यहां अस्पताल में काम करने वाला एक कर्मचारी 15 सालों से अपने काम पर नहीं गया लेकिन उसे हर महीने बराबर सैलरी मिली है। पुलिस ने जानकारी दी कि शख्स ने साल 2005 में ही यहां काम करना बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद भी उसे वेतन मिलता रहा। 

विज्ञापन


शख्स ने इन 15 सालों में करीब 5.38 लाख यूरो (करीब 4.8 करोड़ रुपये) कमाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी कैटनजारो शहर के सियासीओ अस्पताल में काम करता था। लेकिन जब यह मामला सबके सामने आया, इटली के अधिकारियों के होश उड़ गए। इस कर्मचारी की उम्र 66 साल है और इस पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और कार्यालय के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। 

वहीं अस्पताल के छह मैनेजरों पर भी कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने शक जताया है कि उन्होंने आरोपी शख्स के अनुपस्थित रहने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ये मामला तब सामने आया जब इटली की पुलिस धोखाधड़ी और अनुपस्थित रहने के एक दूसरे मामले की जांच कर रही थी। 
विज्ञापन


बता दें कि इटली के सार्वजनिक क्षेत्र में इस तरह के मामले आते रहते हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शख्स ने 2005 में अपने मैनेजर को धमकी दी थी, क्योंकि वो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक रिपोर्ट दर्ज करने जा रही थी। बाद में मैनेजर रिटायर हो गई और कर्मचारी अनुपस्थित रहने लगा। 

पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान बताया कि एचआर विभाग और नई मैनेजर को कभी इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि आरोपी कार्यालय क्यों नहीं आ रहा है और इसके बाद भी आरोपी को वेतन मिलता रहा। पुलिस अधिकारियों को शक है कि इस मामले में अस्पताल के कुछ बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें