फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में अध्यापक ने 23 बच्चों को दिया जहर, गिरफ्तार

Tue, 02 Apr 2019 04:26 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य चीन के हेनान प्रांत में किंडरगार्टन के अध्यापक ने 23 बच्चों को जहर दे दिया। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिक्षक वांग ने बच्चों को सोडियम नाइट्राइट के जरिए जहर दिया था। इसे चिली सॉल्टपीटर भी कहते हैं। 
विज्ञापन


सोडियम नाइट्राइट मीट और मछली उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला खाद्य योज्य है और इसका उच्च मात्रा में इस्तेमाल करने से यह लोगों के लिए जहर हो सकता है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि हालांकि ज्यादातर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और अन्य सात का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें