फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से शिकागो हवाई अड्डे पर छुपकर रहने के बाद भारतीय मूल के नागरिक को किया गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 01:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लास एंजिलिस
विज्ञापन
शिकागो पुलिस - फोटो : Twitter -: @Chicago_Police
विज्ञापन

भारतीय मूल का नागरिक आदित्य सिंह कोरोना वायरस के कारण विमान यात्रा करने से इतना डर गया कि वह तीन महीने तक शिकागो को ओहरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छुप कर रहता रहा। यूनाइटेड एयरलाइंस कर्मियों द्वारा पहचानपत्र मांगने पर अंतत: अमेरिकी अधिकारियों ने 36 वर्षीय आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल उसने एक बैज दिखाया जो किसी ऑपरेशन मैनेजर का था और वह अक्तूबर से लापता है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आदित्य सिंह लास एंजिलिस के उपनगर में रहता है, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह पर प्रतिबंधित क्षेत्र में आपराधिक अनधिकार प्रवेश का आरोप लगाया गया है। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि आदित्य सिंह लास एंजिलिस से 19 अक्तूबर को एक फ्लाइट से ओहरे पहुंचा और हवाई अड्डे के सुरक्षा क्षेत्र में छुप कर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें