फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक: जर्मनी में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का विशाल बम जिंदा मिला, सुरक्षित कराया गया विस्फोट

Thu, 20 May 2021 01:03 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट

सार

फ्रैंकफर्ट शहर के नोर्डेन इलाके में निर्माण कार्य के दौरान 500 किलोग्राम का एक जिंदा बम मिलने से  क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय से इलाके की जमीन के अंदर पड़ा हुआ था, जिसे सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर दिया गया।
विज्ञापन
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, देश की वित्तीय राजधानी फ्रैंकफर्ट के नोर्डेन इलाके में बुधवार (19 मई) को द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक विशाल बम पाया गया, जिसके कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शहर की अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि नोर्डेन इलाके में निर्माण कार्य के दौरान 500 किलोग्राम का एक जिंदा बम मिला। यह बम बच्चों के खेल के मैदान के ठीक बगल में लगभग दो मीटर (6.5 फीट) की गहराई पर पाया गया।

विज्ञापन


आसपास के घरों को कराया गया खाली
बम मिलने के तुरंत बाद ही आसपास के निवासियों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और आज यानी बृहस्पतिवार 20 (मई) की सुबह पूरे एहतियात के साथ बम को सुरक्षित रूप से विस्फोट कर दिया गया। फ्रैंकफर्ट के स्थानीय अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अग्निशमन सेवा व सुरक्षा अधिकारियों की देखरेख में कराए गए विस्फोट की आवाज काफी तेज थी, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह विस्फोट हुआ, वहां पर तीन मीटर गहरा और दस मीटर चौड़ा एक छेद हो गया। 

विस्फोट से पहले 40 ट्रकों में लदी हुई रेत से बम को ढका गया
अग्निशामकों ने कहा कि उन्होंने विस्फोट करने से पहले बम को 40 ट्रकों में लदी हुई रेत से ढक दिया था, ताकि आसपास की इमारतों में होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि विस्फोट से पहले पास के सामुदायिक अस्पताल के नवजात वार्ड के रहने वालों सहित लगभग 25 हजार लोगों को क्षेत्र खाली करने के लिए कहा गया था। इस घटना के लेकर स्थानीय निवासी 77 वर्षीय बारबरा ने कहा कि बम मिलने की खबर थोड़ा झटका देने वाली है, हमें इसकी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन


पहले भी मिलते रहे हैं वर्ल्ड वार 2 के समय के बम
द्वितीय विश्व युद्ध के 76 वर्ष बाद भी जर्मनी में निर्माण कार्यों के दौरान नियमित रूप से उस समय के जिंदा बम मिलते रहे हैं। 2020 में बर्लिन के पास जमीन के अंदर से सात जिंदा बम मिले थे जिन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया गया था। इसके अलावा पिछले साल भी फ्रैंकफर्ट, कोलोग्न और डॉर्टमुंड में द्वितीय विश्व युद्ध के समय छोड़े गए कुछ बम पाए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें